Home क्राइम Himachal News: शिमला पुलिस ने तोड़ा अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क, पंजाब से गुरमीत उर्फ बिल्ला गिरफ्तार

Himachal News: शिमला पुलिस ने तोड़ा अंतरराज्यीय चिट्टा नेटवर्क, पंजाब से गुरमीत उर्फ बिल्ला गिरफ्तार

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal News: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लुधियाना से चिट्टा सप्लायर गुरमीत उर्फ बिल्ला गिरफ्तार

पंजाब से चल रहा था चिट्टे का बड़ा खेल, शिमला पुलिस ने ऐसे दबोचा मास्टरमाइंड!

वर्चुअल नंबरों के जरिए हिमाचल तक पहुंच रहा था नशा, अब नेटवर्क की जड़ तक पहुंची पुलिस।

शिमला। शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के लुधियाना से मुख्य सप्लायर गुरमीत उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक थाना बालूगंज में 20 मार्च 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस दौरान हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले के पांच आरोपियों के कब्जे से 93.970 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और मोबाइल डाटा का विश्लेषण किया, जिसमें सामने आया कि आरोपी पंजाब के फरीदकोट निवासी गुरमीत उर्फ बिल्ला से वर्चुअल नंबरों के जरिए चिट्टा खरीद रहे थे।

इसके बाद शिमला पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरमीत पुत्र कश्मीर सिंह को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर थाना ठियोग पुलिस ने भी एक अन्य मामले में चंडीगढ़ से शिव शंकर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। पुलिस जांच में वह चिट्टा सप्लायर निकला।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 और 2025 के दौरान बैकवर्ड लिंकेज जांच के आधार पर अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 26 बड़े नशा तस्करी नेटवर्क भी ध्वस्त किए गए हैं। ये नेटवर्क पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और केरल समेत कई राज्यों में सक्रिय थे।

शिमला पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे पेडलरों तक सीमित नहीं है, बल्कि मुख्य सप्लायरों और पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस ने साफ किया है कि हिमाचल में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.