Home क्राइम Sirmaur News: जंगल से मिली महिला की जली हुई लाश, 95% शव जला… हत्या की आशंका से सनसनी

Sirmaur News: जंगल से मिली महिला की जली हुई लाश, 95% शव जला… हत्या की आशंका से सनसनी

by Dainik Janvarta
0 comment

जंगल में मिली महिला की जली हुई लाश, कोलर क्षेत्र में फैली सनसनी।

95 प्रतिशत तक जला शव मिलने से हत्या की आशंका गहराई, फॉरेंसिक टीम जांच के लिए रवाना

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के माजरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोलर गांव के समीप करौंदा वाली घाटी के जंगल में एक महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव लगभग 95 प्रतिशत तक जला हुआ बताया जा रहा है, जिसके चलते मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को किसी स्थानीय व्यक्ति ने जंगल में आग की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने जंगल के भीतर जाकर जांच की तो वहां एक जली हुई लाश बरामद हुई। शव की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस फिलहाल केवल इतना ही अंदाजा लगा पाई है कि शव किसी महिला का है।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर और थाना प्रभारी माजरा कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को जुन्गा (शिमला) से मौके पर बुलाया है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मृतका की उम्र क्या थी, वह शादीशुदा थी या युवती व उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि महिला को कहीं अन्य स्थान से यहां लाया गया और शव को आग लगाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई। हालांकि यह अभी जांच का विषय है कि हत्या जंगल में ही की गई या कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां लाकर जलाया गया।

पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों में किसी महिला की गुमशुदगी को लेकर जानकारी जुटाई, लेकिन अब तक किसी लापता महिला की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं अन्य राज्यों की पुलिस को भी मामले की सूचना भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.