त्रिलोकपुर स्कूल का 10वीं का परीक्षा परिणाम 92.5 प्रतिशत
ज्योति ने विद्यालय में किया टॉप
कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर का 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष 92.5 प्रतिशत रहा। विद्यालय के कुल 40 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 37 विद्यार्थी पास और तीन विद्यार्थी फेल हुए। वहीं, तीन विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया है।
विद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 591/700 अंक लेकर ज्योति शर्मा ने विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि 589/700 अंक लेकर दीपिका दूसरे स्थान पर है। 587/700 अंक प्राप्त कर निखिल ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर और एसएमसी अध्यक्ष पवन भारद्वाज ने तीनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यार्थियों की लगन को दिया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
