मोगीनंद में ढाबे पर पुलिस की रेड, हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद
“Sale in Haryana” लिखी 8 बोतलें मिलीं, ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज
कालाआंब (सिरमौर)। थाना कालाआंब पुलिस ने मोगीनंद क्षेत्र में एक ढाबे पर छापेमारी कर अवैध रूप से रखी गई देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि मोगीनंद में विनोद कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव निमवाली सलानी, डाकघर सैनवाला, तहसील नाहन अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत ढाबे पर दबिश दी और नियमानुसार तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान ढाबे के अंदर रखे एक प्लास्टिक के बोरे से 750 एमएल की 8 बोतलें देशी शराब मार्का माल्टा बरामद हुईं। बरामद शराब की बोतलों पर “Sale in Haryana” अंकित था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कालाआंब में धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है।
