मोगीनंद विद्यालय का 10वीं का परीक्षा परिणाम 71 प्रतिशत रहा
94.4 प्रतिशत अंक लेकर भानू ने हासिल किया प्रथम स्थान
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के रविवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनंद के तीन विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया है। विद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विद्यालय का परीक्षा परिणाम 71 फीसदी रहा।
विद्यालय के कुल 64 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 43 विद्यार्थी पास, 10 विद्यार्थी फेल और 11 विद्यार्थियों की कम्पार्टमेंट आई है। पास विद्यार्थियों में सबसे ज्यादा 94.4 प्रतिशत अंक लेकर भानू ने प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि 89.1 प्रतिशत अंक लेकर आयुष दूसरे और 88.57 प्रतिशत अंक हासिल करके आदित्य तीसरे स्थान पर रहे।
मोगीनंद स्कूल की प्रधानाचार्य शिभा खन्ना ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि जो बच्चे परीक्षा में असफल रहे उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है, ताकि वो भी अच्छे अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण कर सके।
