Home राजनीति Sirmaur Panchayat Election: सिरमौर की एक और पंचायत बनी निर्विरोध, द्राबिल में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान-उपप्रधान

Sirmaur Panchayat Election: सिरमौर की एक और पंचायत बनी निर्विरोध, द्राबिल में सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान-उपप्रधान

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर जिला में एक और पंचायत ने मिसाल कायम की, सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी! बनी सिरमौर की पाँचवी निर्विरोध पंचायत

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में निर्विरोध पंचायत चुनने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब उपमंडल शिलाई की एक और पंचायत द्राबिल भी शामिल हो गई है। द्राबिल जिला सिरमौर की पाँचवी पंचायत बन गई है जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया है।

जानकारी के मुताबिक इससे पूर्व जिला सिरमौर में शिलाई विधानसभा क्षेत्र की टटियाना, पच्छाद की दाड़ो देवरिया व शीना और कफोटा उपमंडल की शरली पंचायत को निर्विरोध चुना जा चुका है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2021 में भी जिला सिरमौर में 33 ग्राम पंचायतों को निर्विरोध चुना गया था, जोकि पूरे प्रदेश में सर्वाधिक आंकड़ा रहा है। द्राबिल के महासु महाराज मंदिर के प्रांगण में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पंचायत के पदाधिकारी चुने गए। नवनियुक्त पंचायत प्रतिनिधियों में दया देवी को प्रधान और गंगाराम को उपप्रधान चुना गया। इसके अलावा प्रोमिला देवी, ज्ञानचंद शर्मा, इंदिरा देवी, सविता देवी और रघुवीर शर्मा को वार्ड सदस्य चुना गया।

द्राबिल पंचायत के पूर्व प्रधान मदन शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों ने महासु महाराज के आशीर्वाद से आपसी सहमति से पंचायत प्रतिनिधियों का चयन कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी शिलाई को 15 मई को दी जाएगी।

बहरहाल, प्रदेश सरकार ने इस बार निर्विरोध चुनी जाने वाली ग्राम पंचायत की प्रोत्साहन राशि 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रूपए कर दी है। इसी के मद्देनजर सिरमौर में निर्विरोध पंचायतों के चयन के लिए बैठकों का दौर जारी है। चुनाव से पहले जिले की कुछ और पंचायतों में भी सर्वसम्मति से चयन होने की प्रबल संभावना है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.