Home शिक्षा HPBOSE 10वीं रिजल्ट: सिरमौर के 3 छात्रों ने प्रदेश मेरिट में मारी बाजी, नाहन की ऋषिता टॉप-7 में शामिल

HPBOSE 10वीं रिजल्ट: सिरमौर के 3 छात्रों ने प्रदेश मेरिट में मारी बाजी, नाहन की ऋषिता टॉप-7 में शामिल

by Dainik Janvarta
0 comment

HPBOSE 10वीं रिजल्ट में सिरमौर का जलवा, जिले के 3 विद्यार्थियों ने टॉप-10 मेरिट में बनाई जगह

नाहन की बेटियों और बेटों ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में सिरमौर का नाम रोशन कर दिया।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा की मेरिट सूची में सिरमौर जिले के तीन होनहार विद्यार्थियों ने जगह बनाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा रविवार को घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सिरमौर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड की ओर से जारी मेरिट सूची में जिले के तीन विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

करियर अकादमी, नाहन की छात्रा ऋषिता सभरवाल पुत्री अमित कुमार ने 700 में से 693 अंक प्राप्त कर 99 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ऋषिता ने प्रदेश मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।

वहीं, एवीएन स्कूल, नाहन के छात्र देवांश कश्यप पुत्र देवराज सिंह ने 691 अंक (98.71 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रदेश मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा शिवा पब्लिक हाई स्कूल, बेहड़ेवाला (पांवटा साहिब) के छात्र विक्रांत पुत्र रामकुमार ने भी 691 अंक लेकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है।

Also Read

👉 HPBOSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट जारी, 699 अंक लेकर अनमोल बनी हिमाचल टॉपर, यहां देखें मेरिट लिस्ट

तीनों विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। स्कूल प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है।

जिले में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के बाद शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.