Home शिक्षा HPBOSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट जारी, 699 अंक लेकर अनमोल बनी हिमाचल टॉपर, यहां देखें मेरिट लिस्ट

HPBOSE 10th Result 2026: 10वीं का रिजल्ट जारी, 699 अंक लेकर अनमोल बनी हिमाचल टॉपर, यहां देखें मेरिट लिस्ट

by Dainik Janvarta
0 comment

HPBOSE 10वीं रिजल्ट जारी: 93 हजार छात्रों का इंतजार खत्म, अनमोल ने किया टॉप

किसी के घर जश्न तो कहीं मायूसी का माहौल… हिमाचल बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

इस बार भी बेटियों ने प्रदेशभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप मेरिट में दबदबा बनाया है।

धर्मशाला (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने रविवार को 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। प्रदेशभर के 93 हजार से अधिक विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। इस वर्ष बोर्ड का कुल परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत रहा है।

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्कूलों में छात्रों ने मिठाई बांटकर अपनी सफलता का जश्न मनाया। वहीं, कुछ विद्यार्थियों के लिए यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।

प्रदेशभर में एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पहरा, कांगड़ा की छात्रा अनमोल ने 699 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर कुल तीन विद्यार्थियों ने जगह बनाई है।

इनमें गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां, ऊना के छात्र अभिनव मेहता, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर की छात्रा पूर्णिमा शर्मा और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रापोह मिसरां, ऊना की छात्रा रूहानी धीमन शामिल हैं। तीनों ने 698 अंक प्राप्त किए हैं।

तीसरे स्थान पर नीलम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीहड़ू (बिझड़ी) की छात्रा अश्विका शर्मा और ऑक्सफोर्ड स्कूल, कोटली की छात्रा अलीशा ठाकुर रहीं। दोनों विद्यार्थियों ने 697 अंक हासिल किए हैं।

बोर्ड की ओर से रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर भी छात्रों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.