Home राज्यहिमाचल प्रदेश कालाअंब में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! एक महीने में वसूले 13 करोड़, बकायेदारों में मची खलबली

कालाअंब में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन! एक महीने में वसूले 13 करोड़, बकायेदारों में मची खलबली

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में बिजली विभाग की सख्ती का बड़ा असर!

सिर्फ एक महीने में 13 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली

बकायेदारों में मची हलचल

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में बिजली बिलों के लंबित भुगतान को लेकर विद्युत विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए अप्रैल माह में रिकॉर्ड स्तर पर वसूली की है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत में ही विभाग ने करीब 13 करोड़ रुपये की राशि वसूल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं में भी खलबली मच गई है।

जानकारी के अनुसार कुल वसूली में लगभग 7 करोड़ रुपये औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त हुए हैं, जबकि करीब 6 करोड़ रुपये सरकारी योजनाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जमा करवाए गए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल लंबे समय से लंबित चल रहे थे, जिसके चलते विशेष वसूली अभियान तेज किया गया।

कालाअंब विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता महेश चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस जारी किए गए थे, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने लंबित बिल जमा करवाए। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को परेशान करना नहीं, बल्कि समय पर राजस्व वसूली सुनिश्चित कर विद्युत व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी जिन उपभोक्ताओं के बिल लंबित पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही सभी बिजली उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करवाने की अपील की गई है, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने और अन्य कार्रवाई से बचा जा सके।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.