Home क्राइम हिमाचल में अफीम की सबसे बड़ी खेती का भंडाफोड़! 4 बीघा जमीन से 1.32 लाख पौधे नष्ट, STF की बड़ी कार्रवाई

हिमाचल में अफीम की सबसे बड़ी खेती का भंडाफोड़! 4 बीघा जमीन से 1.32 लाख पौधे नष्ट, STF की बड़ी कार्रवाई

by Dainik Janvarta
0 comment

बंजार में 4 बीघा जमीन पर उगाई जा रही थी अफीम, STF ने एक झटके में तबाह की पूरी फसल

1.32 लाख से ज्यादा पौधे बरामद, हिमाचल में नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार

कुल्लू। कुल्लू जिला के बंजार क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की विशाल खेती का भंडाफोड़ किया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चलाए जा रहे एंटी चिट्टा/ड्रग जन आंदोलन के तहत की गई इस कार्रवाई में करीब चार बीघा निजी भूमि पर लहलहा रही अफीम की फसल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को STF को गुप्त सूचना मिली थी कि बंजार तहसील के बठाहड़ क्षेत्र के गांव शालिंगचा में बड़े स्तर पर अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही STF कुल्लू की दो विशेष टीमों ने मौके पर दबिश देकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान टीम ने निजी जमीन पर फैली अफीम की खेती बरामद की। जांच में करीब 1,32,787 अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने मामले में थाना बंजार में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। वहीं, अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान करने और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.