Home क्राइम Sirmaur Drug Bust: कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ले जा रहे थे चिट्टा, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

Sirmaur Drug Bust: कार के डैशबोर्ड में छिपाकर ले जा रहे थे चिट्टा, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा

by Dainik Janvarta
0 comment

रेणुका जी में पुलिस का बड़ा एक्शन: कार के डैशबोर्ड से मिली हेरोइन, दो आरोपी गिरफ्तार

नाहन से रेणुका जी की ओर जा रही कार को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रोका, सिगरेट के पैकेट में छिपाकर ले जाया जा रहा था चिट्टा

ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेणुका जी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 को थाना रेणुका जी की पुलिस टीम खदाल मंदिर मोड़ के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रोहित परमार और बलिन्द्र सिंह कार नंबर HP 63C 2969 में नाहन की ओर से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर रेणुका जी की तरफ आ रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने खदाल मंदिर से आगे नाहन-रेणुका जी सड़क पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद संदिग्ध कार को मौके पर रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रोहित परमार पुत्र स्वर्गीय शिवपाल निवासी गांव व डाकघर ददाहु, जिला सिरमौर बताया, जबकि साथ बैठे व्यक्ति की पहचान बलिन्द्र सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी गांव खेना, डाकघर कंगटा फलग, तहसील ददाहु, जिला सिरमौर के रूप में हुई।

Also Read

👉 नाहन में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से सप्लायर गिरफ्तार, SIU ने तोड़ी सप्लाई चेन

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में रखे सिगरेट के पैकेट से 6.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना रेणुका जी में धारा 21 और 29 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि जिला में नशा कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.