Home हादसा Sirmaur Tragedy: छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, खड्ड में डूबने से दोनों सगे मासूम भाइयों की मौत

Sirmaur Tragedy: छोटे भाई को बचाने कूदा बड़ा भाई, खड्ड में डूबने से दोनों सगे मासूम भाइयों की मौत

by Dainik Janvarta
0 comment

खेलते-खेलते मौत की आगोश में समा गए दो मासूम भाई…

देवामानल में हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर आंख नम कर दी, एक ही पल में परिवार के चिराग बुझ गए।

नाहन (सिरमौर)। सिरमौर की ग्राम पंचायत देवामानल के अंतर्गत निओल खड्ड में सोमवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खड्ड किनारे खेल रहे दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय आयान पुत्र प्रवीण खेलते समय खड्ड के किनारे बने तंग रास्ते से अचानक फिसलकर गहरे पानी में जा गिरा। छोटे भाई को डूबता देख उसका बड़ा भाई नौ वर्षीय अभिनव उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन वह भी संतुलन खो बैठा और दोनों गहरे पानी में डूब गए।

बताया जा रहा है कि प्रवीण के यही दो बेटे थे और इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों के पिता ने जब खड्ड किनारे दोनों बच्चों को पानी में तैरता देखा तो तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नोहराधार अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ भेज दिया।

पुलिस चौकी नोहराधार मामले की जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं तहसीलदार नोहराधार विनोद कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक बच्चों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है।

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे देवामानल क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.