Home क्राइम नाहन में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से सप्लायर गिरफ्तार, SIU ने तोड़ी सप्लाई चेन

नाहन में ड्रग्स नेटवर्क का बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से सप्लायर गिरफ्तार, SIU ने तोड़ी सप्लाई चेन

by Dainik Janvarta
0 comment

नाहन में ड्रग्स सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा: उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार, SIU की बड़ी कामयाबी

नाहन में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सप्लाई चेन की जड़ तक पहुंच बनाई है।

उत्तराखंड से जुड़े कनेक्शन का खुलासा होने के बाद एक और आरोपी की गिरफ्तारी से नेटवर्क हिल गया है।

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की नाहन SIU टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस थाना नाहन में दिनांक 03 अप्रैल 2026 को NDPS एक्ट की धारा 22, 25, 61 और 85 के तहत दर्ज मामले में अब एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

मामले में पहले पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से ट्रामाडोल के 56 नशीले कैप्सूल और टेपेंटाडोल की 49 गोलियां बरामद की थीं। इस मामले में साबिर अहमद पुत्र स्व. जमील अहमद, निवासी कांशीवाला (नाहन) को गिरफ्तार किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर “बैकवर्ड लिंकेज” में कार्रवाई करते हुए सप्लाई चेन तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि यह नशीला सामान बाहरी राज्य से लाया गया था।

Also Read

👉 हिमाचल में बड़ा पेंशन घोटाला! 44–54 उम्र के 45 लोग ले रहे वृद्धावस्था पेंशन, जांच के बाद भी नहीं कार्रवाई

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ शोयब (25 वर्ष), निवासी डकरानी कॉलोनी, विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) को 05 मई 2026 को उसके क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाहरी राज्य से नशीले कैप्सूल और गोलियां खरीदकर नाहन क्षेत्र में सप्लाई करता था। जिला सिरमौर पुलिस द्वारा बाहरी राज्य से आरोपी की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.