Home शिक्षा बनकला-2 स्कूल को मिली नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित, विकास के कई प्रस्ताव हुए पास

बनकला-2 स्कूल को मिली नई अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित, विकास के कई प्रस्ताव हुए पास

by Dainik Janvarta
0 comment

स्कूल के विकास को मिलेगी नई दिशा, 3 साल के लिए चुनी गई नई एसएमसी अध्यक्ष!

अहम फैसलों के साथ जनरल हाउस में गूंजा बदलाव का बिगुल

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उत्कृष्ट उच्च विद्यालय बनकला-2 में मंगलवार को आयोजित स्कूल प्रबंधन समिति की जनरल हाउस बैठक में नेतृत्व का नया अध्याय शुरू हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से चांदनी को आगामी 3 वर्षों के लिए एसएमसी अध्यक्ष चुना गया, जिससे विद्यालय में उत्साह और नई उम्मीदों का माहौल बन गया।

इस अवसर पर पूर्व SMC अध्यक्ष नीतू देवी के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। उनके कार्यकाल में विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया गया।

Also Read

👉 त्रिलोकपुर स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट: सभी विद्यार्थी पास, बेटियों ने पाया शीर्ष स्थान

बैठक के दौरान विद्यालय के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति दी गई। इनमें चपरासी (Peon) पद सृजन, पुराने भवनों का नवीनीकरण, कंप्यूटर खरीद, FA-1 से संबंधित कार्य, छात्रवृत्तियां और UDISE पोर्टल से जुड़ी पहलें शामिल हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष चांदनी और अन्य सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यालय प्रशासन ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के मुख्याध्यापक मामराज चौधरी ने कहा कि इन फैसलों से विद्यालय के शैक्षणिक और आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.