Home शिक्षा त्रिलोकपुर स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट: सभी विद्यार्थी पास, बेटियों ने पाया शीर्ष स्थान

त्रिलोकपुर स्कूल का शत प्रतिशत रिजल्ट: सभी विद्यार्थी पास, बेटियों ने पाया शीर्ष स्थान

by Dainik Janvarta
0 comment

त्रिलोकपुर स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा, बेटियों ने मारी बाजी!

12वीं के नतीजों में टॉपर्स ने लहराया परचम, मेरिट में भी बनाई जगह

नाहन (सिरमौर)। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर का 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस वर्ष कुल 36 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा।

विद्यालय द्वारा जारी परिणाम विवरण के अनुसार 5 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान बनाया। वहीं 12 विद्यार्थियों ने 70% से 80% के बीच अंक हासिल किए और 11 विद्यार्थियों ने 60% से 70% के बीच अंक प्राप्त किए। शेष सभी विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

Also Read

👉 सिरमौर: मोगीनंद स्कूल का 93.3% रिजल्ट, आर्ट्स-साइंस दोनों में छात्राओं ने मारी बाजी

विद्यालय के टॉपर्स में सांची कुमारी ने 87% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मनस्वी ने 86% अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पीयूष ने भी 86% अंक के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया तोमर ने इस शानदार परिणाम पर सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए विद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानाचार्या प्रिया तोमर और एसएमसी अध्यक्ष पवन भारद्वाज ने विशेष रूप से टॉपर्स सांची कुमारी, मनस्वी और पीयूष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.