Home राजनीति जयराम ठाकुर का बड़ा हमला: “जहां सुक्खू ने किया प्रचार, वहां कांग्रेस 650 वोट पर सिमटी, जमानत जब्त!”

जयराम ठाकुर का बड़ा हमला: “जहां सुक्खू ने किया प्रचार, वहां कांग्रेस 650 वोट पर सिमटी, जमानत जब्त!”

by Dainik Janvarta
0 comment

मंडी से सियासी वार: ‘जहां-जहां सुक्खू गए, वहां-वहां कांग्रेस ढही!’

650 वोट और जमानत जब्त का दावा, जयराम ठाकुर का करारा तंज—EVM पर सवाल क्यों?

मंडी। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस EVM के दम पर कांग्रेस हिमाचल में सत्ता में आई, उसी EVM को अब हार का कारण बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया—“जिस EVM से चुनाव जीतकर सुक्खू मुख्यमंत्री बने, उसी पर दोष मढ़ना कहां तक सही है?”

मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में जहां मुख्यमंत्री सुक्खू प्रचार के लिए गए थे, वहां कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले और उसकी जमानत तक जब्त हो गई। उन्होंने इसे कांग्रेस की जमीनी हकीकत बताते हुए कहा कि जहां-जहां सुक्खू प्रचार करने जाते हैं, वहां पार्टी को नुकसान ही उठाना पड़ता है।

Also Read

👉 Himachal BJP Candidate List: जिला परिषद चुनावों के लिए भाजपा ने जारी की पूरी लिस्ट, देखें आपके वार्ड से किसे मिला टिकट

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि असम में भी मुख्यमंत्री के प्रचार का कोई असर देखने को नहीं मिला। उनके अनुसार, पूरे देश की जनता अब समझ चुकी है कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार “झूठी गारंटियां” देती है, इसलिए लोग उनके वादों पर भरोसा नहीं करते।

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारते ही EVM पर सवाल उठाना एक आदत बन चुकी है, जबकि देश में कई बार पारदर्शी तरीके से चुनाव हो चुके हैं और अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस की सरकारें भी इसी प्रक्रिया से बनी हैं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.