Home हादसा मंडी हादसा: तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

मंडी हादसा: तेज रफ्तार कार हाइड्रा से टकराई, 3 युवकों की मौत, 2 की हालत नाजुक

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ने छीनी तीन जिंदगियां, कार के परखच्चे उड़े

मंडी में खड़े हाइड्रा से टकराई कार, 3 युवकों की मौत, 2 जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे

मंडी। बल्हघाटी क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जा टकराई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच युवकों में से तीन की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, कार (एचपी82-8322) नेरचौक से सुंदरनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क किनारे खड़े हाइड्रा से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग भी सहम उठे।

Also Read

👉 सिरमौर में दर्दनाक हादसा: संगड़ाह में कार खाई में गिरी, 2 बच्चियों समेत 4 की मौत

हादसे में घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अनिल कुमार (28) निवासी पलाही, रोहित कुमार (26) निवासी अंद्रेटा और सुभाष कुमार (35) निवासी पलाही ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हरिश उर्फ सन्नी (23) निवासी वडमाह और पंकज कुमार निवासी पलाही को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.