Home क्राइम हिमाचल में खतरनाक टूरिस्ट स्टंट! चलती कार से बाहर लटककर पी बीयर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

हिमाचल में खतरनाक टूरिस्ट स्टंट! चलती कार से बाहर लटककर पी बीयर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल की सड़कों पर खतरनाक स्टंट! चलती कार से बाहर लटककर पी बीयर, फिर बीच सड़क फेंका कैन

वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल, लोगों ने पूछा—क्या अब पहाड़ों पर सैर के नाम पर जान से खेलेंगे पर्यटक?

मंडी। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों की लापरवाही का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैहना और चक्कर क्षेत्र के बीच चलती कार से बाहर लटककर बीयर पीते दो युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 2 मई की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार में सवार युवक खिड़की से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करते नजर आए।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे युवक आधा शरीर खिड़की से बाहर निकालकर शराब का सेवन कर रहे हैं। इस दौरान वे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे, बल्कि सड़क पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे थे।

करीब 20 सेकंड के वीडियो में युवक बीयर पीने के बाद कैन को सड़क किनारे फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में यह हरकत हादसे के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीछे चल रही एक अन्य गाड़ी में सवार लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक इस तरह की हरकतों से हिमाचल के शांत माहौल और पर्यटन छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी पर्यटक सैर-सपाटे के नाम पर कानून और सुरक्षा नियमों की धज्जियां न उड़ाए।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.