Home हादसा Himachal Bus Accident: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में पलटी चलती बस, 28 घायल; 3 की हालत गंभीर

Himachal Bus Accident: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में पलटी चलती बस, 28 घायल; 3 की हालत गंभीर

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Bus Accident: ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, 28 घायल

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 28 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, निजी बस (HP72 D3791) सुबह करीब साढ़े छह बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। जब बस सुबह लगभग 11 बजे नूरपुर के न्याजपुर क्षेत्र में पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर पहुंची, तभी तीखे मोड़ पर चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। चालक के बेहोश होते ही बस का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क के बीचोंबीच पलट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर तुरंत सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, कुल 28 घायलों को उपचार के लिए भर्ती किया गया, जिनमें से तीन की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज नूरपुर अस्पताल में जारी है और उन्हें 24 घंटे निगरानी में रखा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और कई समाजसेवियों ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

एसडीएम नूरपुर ने बताया कि गंभीर घायलों को प्रशासन की ओर से 5-5 हजार रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 2-2 हजार रुपये की राहत राशि दी गई है। साथ ही अस्पताल प्रशासन को सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि बस सड़क से नीचे गहरी खाई की ओर जा सकती थी, लेकिन समय रहते बस सड़क पर ही पलट गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.