Home राज्य Himachal Weather Alert: शिमला समेत कई जिलों में बारिश, गर्मी से राहत लेकिन किसानों पर आफत; सिरमौर में भी बदला मौसम

Himachal Weather Alert: शिमला समेत कई जिलों में बारिश, गर्मी से राहत लेकिन किसानों पर आफत; सिरमौर में भी बदला मौसम

by Dainik Janvarta
0 comment

Himachal Weather Alert: मई में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश; राहत भी, किसानों पर नई आफत भी

सुबह अचानक छाया अंधेरा, फिर बरसे बादल और चली तेज हवाएं।

गर्मी से परेशान लोगों ने ली राहत की सांस, लेकिन खेतों में खड़ी फसलें और तूड़ी भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई।

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजधानी शिमला समेत ऊना, सोलन, मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिले के कई इलाकों में सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया। कई स्थानों पर तेज हवाएं, अंधड़ और गरज के साथ बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

शिमला में सुबह से काले बादल छाए रहे और झमाझम बारिश हुई। मई महीने में भी ठंड का अहसास होने लगा, जिसके चलते लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़े। शहर में मौसम सुहावना हो गया और पर्यटक भी बारिश का आनंद लेते नजर आए।

ऊना जिले के जोल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह करीब 6 बजे तेज हवाओं के साथ मौसम बदला। धूल भरी आंधी चली और कई स्थानों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। खेतों में रखी गेहूं की तूड़ी को तिरपाल से ढका गया था, लेकिन तेज हवा के कारण कई जगह तिरपाल उड़ गई, जिससे तूड़ी भीगने लगी। किसानों ने नुकसान की आशंका जताई है।

Also Read

👉 कालाअंब में दिन में छाया अंधेरा, तेज बारिश – आंधी ने बढ़ाई परेशानी! सड़कों पर भरा गंदा पानी, लोग परेशान

सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह करीब 8 बजे अचानक अंधेरा छा गया। इसके बाद तेज अंधड़ और तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। शहर में कई जगह पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आईं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

मंडी जिले की लडभड़ोल तहसील में बेमौसमी बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है और कई जगह पानी भरने से फसल खराब होने लगी है। किसानों ने सरकार और कृषि विभाग से नुकसान का आकलन कर मुआवजे की मांग की है।

सिरमौर जिले में भी बदला मौसम

सिरमौर जिले के नाहन, पांवटा साहिब, कालाअंब, शिलाई और संगड़ाह क्षेत्र में भी मौसम ने करवट ली। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलीं। गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली, लेकिन खेतों में तैयार सब्जी फसलों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों तक कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज के साथ बौछारें जारी रह सकती हैं। किसानों को सतर्क रहने और फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.