Home राज्य कालाअंब के युवा उद्यमियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी! दवा उद्योग की कमान अब नई पीढ़ी के हाथों में

कालाअंब के युवा उद्यमियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी! दवा उद्योग की कमान अब नई पीढ़ी के हाथों में

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब के दो युवा व्यवसायियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दवा उद्योग में बदलने वाली है तस्वीर!

एचडीएमए ने यूथ ब्रिगेड बनाई, कालाअंब के दो युवा उद्यमियों समेत 99 युवाओं को सौंपा भविष्य का नेतृत्व।

कालाअंब (सिरमौर)। हिमाचल के दवा उद्योग में अब नई पीढ़ी की एंट्री के साथ बदलाव की शुरुआत हो गई है। हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (एचडीएमए) ने संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए तीन नए संयोजकों की घोषणा की है, जिनमें कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के युवा दवा उद्यमी अमन सिंगला और अभिनव गर्ग, जबकि बद्दी के युवा उद्यमी श्रेय अग्रवाल शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पंचकुला में एचडीएमए द्वारा भविष्य में संगठन की कमान युवा पीढ़ी को सौंपने के उद्देश्य से एचडीएमए यूथ ब्रिगेड (नेक्स्टजेन) स्थापना समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 99 युवा युवक-युवतियों को शामिल किया गया, जो अपने-अपने उद्योगों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

एचडीएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि संगठन में 99 युवाओं को शामिल कर उसे और मजबूत बनाया गया है, ताकि भविष्य में दवा उद्योग को नई दिशा और बेहतर नेतृत्व मिल सके।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शिक्षा संस्थानों और उद्योग जगत के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए कई सेमिनार आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को अवसर और उद्योग को नई सोच मिल सके।

डॉ. गुप्ता ने कालाअंब के दवा उद्यमी संजय सिंगला और पंकज कपूर का संगठन को सहयोग देने पर विशेष आभार भी व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.