परवाणू में दबोचा गया 9 साल पुराने केस का फरार उद्घोषित अपराधी!
सिरमौर पुलिस की पीओ सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार कर लिया गिरफ्तार।
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की पीओ सेल नाहन ने वर्ष 2017 के एक पुराने मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को परवाणू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका था।
पुलिस जानकारी के अनुसार, दिनांक 1 मई 2026 को पीओ सेल नाहन की टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र राम गोपाल, निवासी गांव भवाना, तहसील कालका, जिला पंचकुला को परवानू से गिरफ्तार किया।
Also Read
👉 पांवटा साहिब में यमुना पुल पर स्मैक सहित युवक गिरफ्तार, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े नाम
आरोपी थाना पच्छाद पुलिस स्टेशन के अभियोग संख्या 84/2017 दिनांक 27 अक्टूबर 2017, धारा 306 IPC के मामले में वांछित था। लंबे समय से फरार रहने के चलते माननीय न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
गिरफ्तार आरोपी को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जिला सिरमौर पुलिस ने बताया कि फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है।
