Home राजनीति राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर दौड़ेगी हिमाचल कांग्रेस! विनय कुमार बोले- अब संगठन में होगा बड़ा बदलाव

राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर दौड़ेगी हिमाचल कांग्रेस! विनय कुमार बोले- अब संगठन में होगा बड़ा बदलाव

by Dainik Janvarta
0 comment

Shimla: राहुल गांधी के मिशन पर दौड़ेगी हिमाचल कांग्रेस! विनय कुमार बोले- अब संगठन में दिखेगा बड़ा बदलाव

प्रदेशभर में शुरू होंगे खास प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को मिलेगा नया रोडमैप

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि अब प्रदेश कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम ने पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया है और इसे संगठन के लिए ऐतिहासिक पहल बताया।

विनय कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन नहीं था, बल्कि कांग्रेस को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने की ठोस शुरुआत है। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों से पार्टी को नई दिशा मिली है और संगठनात्मक ढांचा पहले से अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से कार्यकर्ताओं का नेतृत्व के प्रति भरोसा और अधिक बढ़ा है। साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के जिला अध्यक्षों के सफल प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

विनय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, उनके मुद्दों को समझने और उन्हें जनआंदोलन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। आने वाले समय में प्रदेश के सभी स्तरों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और आधुनिक जनसंपर्क के तरीकों की बेहतर जानकारी मिल सके।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल कांग्रेस को अधिक संगठित, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाएगी, जिससे आने वाले समय में पार्टी की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित होगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.