Home क्राइम पांवटा साहिब में यमुना पुल पर स्मैक सहित युवक गिरफ्तार, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े नाम

पांवटा साहिब में यमुना पुल पर स्मैक सहित युवक गिरफ्तार, पूछताछ में खुल सकते हैं बड़े नाम

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में यमुना पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

स्मैक लेकर पहुंचा युवक दबोचा, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े नाम।

पांवटा साहिब (सिरमौर)। स्पेशल डिटेक्शन सेल पांवटा साहिब की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशे की खेप कहां से लेकर आया था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार को स्पेशल डिटेक्शन सेल की टीम को गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रकाश पुत्र गम्भु राम निवासी गांव च्याना, डाकघर शिलाई, तहसील शिलाई, थाना शिलाई, जिला सिरमौर, हिमाचल प्रदेश, स्मैक/हेरोइन खरीदकर पांवटा साहिब ला रहा है।

Also Read

👉 कालाअंब में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब! चंडीगढ़ से चिट्टा ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार, KTM बाइक से बरामद हुई खेप

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना हुई। यमुना पुल के पास मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से माचिस की डिब्बी में छिपाकर रखी गई 1.74 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पांवटा साहिब पुलिस थाना में धारा 21, NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी तथा किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.