Home क्राइम कालाअंब में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब! चंडीगढ़ से चिट्टा ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार, KTM बाइक से बरामद हुई खेप

कालाअंब में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब! चंडीगढ़ से चिट्टा ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार, KTM बाइक से बरामद हुई खेप

by Dainik Janvarta
0 comment

कालाअंब में फिर टूटा नशा तस्करी नेटवर्क!

चंडीगढ़ से खेप लाकर सोलन ले जा रहे दो युवक पुलिस के हत्थे चढ़े, बाइक की सीट के नीचे छुपा रखा था चिट्टा

कालाअंब (सिरमौर)। थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत उज्जल माजरी बैरियर के पास डिटेक्शन सेल नाहन की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डिटेक्शन सेल नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल नंबर HP13-3714 (KTM) पर चंडीगढ़ से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर उज्जल माजरी बैरियर से होते हुए सराहां-सोलन की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया। बाइक पर सवार युवकों ने अपनी पहचान शुभम शर्मा (30) निवासी कंडाघाट, जिला सोलन और रजत मिश्रा (27) निवासी जोगिंद्रनगर, जिला मंडी के रूप में बताई।

Also Read

👉 कालाअंब में बड़ा नशा तस्कर गिरफ्तार, 35.70 ग्राम चिट्टा और 85,620 रूपए नकदी बरामद

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छुपाकर रखा गया 20.14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कालाअंब में धारा 21 और 29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी, ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअंब में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी नेटवर्क को हर हाल में ध्वस्त किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.