Home रोजगार समाचार CRPF में 9195 पदों पर बंपर भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 69,100 रूपए सैलरी, 19 मई आखिरी तारीख

CRPF में 9195 पदों पर बंपर भर्ती 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, 69,100 रूपए सैलरी, 19 मई आखिरी तारीख

by Dainik Janvarta
0 comment

CRPF में 9195 पदों पर बंपर भर्ती 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 19 मई अंतिम तिथि

दैनिक जनवार्ता Govt. Job info. डेस्क:
Central Reserve Police Force में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Central Reserve Police Force ने वर्ष 2026 के लिए कांस्टेबल टेक्निकल, ट्रेड्समैन और पायनियर विंग के कुल 9195 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास और ट्रेड स्किल रखने वाले युवाओं के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है।

कुल पदों का विवरण

भर्ती में कुल 9195 रिक्तियां शामिल हैं। इनमें Constable Technical & Tradesmen के 9175 पद तथा Constable Pioneer Wing (Mason/Electrician) के 20 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 वेतनमान 21,700 रूपए से 69,100 रूपए तक दिया जाएगा। यह पद ग्रुप-सी (Combatised) श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिक) होना अनिवार्य है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में दक्षता या जहां आवश्यक हो वहां ITI प्रमाणपत्र जरूरी होगा।

👉 ड्राइवर पद: 10वीं पास के साथ वैध Heavy Transport Vehicle ड्राइविंग लाइसेंस।
👉 मोटर मैकेनिक व्हीकल: 10वीं पास + 2 वर्षीय ITI (Mechanic Motor Vehicle) या 3 वर्षीय अप्रेंटिसशिप + 1 वर्ष अनुभव।
👉 अन्य ट्रेड्समैन पद: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में दक्षता।
👉 पायनियर विंग (मिस्त्री/इलेक्ट्रीशियन): 10वीं पास + ITI या 1 वर्ष कार्य अनुभव।

आयु सीमा

👉 ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
अन्य सभी पद: 18 से 23 वर्ष
सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष तथा भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शारीरिक मापदंड

👉 पुरुष लंबाई: 170 सेमी
👉 महिला लंबाई: 157 सेमी
👉 पुरुष सीना: 80 सेमी, कम से कम 5 सेमी फुलाव के साथ
👉 वजन: ऊंचाई और आयु के अनुसार
👉 दृष्टि: बेहतर आंख 6/6, दूसरी 6/9 (बिना चश्मे के)

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 19 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर दें।

युवाओं के लिए बेहतरीन मौका

कम शैक्षणिक योग्यता और आकर्षक वेतनमान के कारण यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है। खासकर ITI और ट्रेड स्किल रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।

अधिक जानकारी के लिए 👉 यहाँ click ✅ करें!

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.