दो दिनों में चला बड़ा एक्शन! अवैध खनन पर सिरमौर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप।
53 वाहनों के चालान, कई गाड़ियां जब्त… लाखों का जुर्माना वसूला गया।
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में 53 वाहनों के चालान किए हैं। यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक सिरमौर के निर्देशानुसार 28 और 29 अप्रैल 2026 को जिलेभर में योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया।
अभियान के दौरान कुल 53 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें 48 वाहनों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत तथा 5 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए। पुलिस के अनुसार ये वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।
पुलिस ने इनमें से 21 चालानों का मौके पर निपटारा करते हुए 99,500 रुपये जुर्माना वसूला है। वहीं 32 वाहनों को इम्पाउंड/डिटेन किया गया है और संबंधित मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिया गया है।
Also Read
🔴 कालाअंब में बड़ा एक्शन! स्कूलों के बाहर लगे स्पीड ब्रेकर, अब नहीं दौड़ेंगे बेलगाम वाहन
सिरमौर पुलिस ने कहा कि अवैध खनन पर्यावरण सुरक्षा और भूमि कटाव के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। देश में पहले भी इससे जुड़ी आपदाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण और भूमि कटाव रोकने के लिए खनन नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध खनन हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस या जिला सिरमौर पुलिस को दें।
