Home क्राइम वीजा के नाम पर 20 लाख की ठगी! युवक के नाम पर लोन लेकर खरीदी थार, फर्जी कंपनियों का बड़ा खेल उजागर

वीजा के नाम पर 20 लाख की ठगी! युवक के नाम पर लोन लेकर खरीदी थार, फर्जी कंपनियों का बड़ा खेल उजागर

by Dainik Janvarta
0 comment

वीजा का सपना दिखाकर 20 लाख की ठगी!

फर्जी कंपनियों का जाल, युवक के नाम पर लोन लेकर खरीद ली थार

बिलासपुर। विदेश में पढ़ाई का सपना दिखाकर एक युवक से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने बड़ी चालाकी से फर्जी कंपनियों और नकली दस्तावेजों के जरिए युवक का भरोसा जीता और फिर उसे आर्थिक रूप से चूना लगा दिया।

पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज शिकायत के मुताबिक, जिला हमीरपुर के घुमार्थ गांव निवासी निशांत ठाकुर को बिलासपुर के दो युवकों ने विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपियों ने दो कंपनियों के नाम पर फर्जी कागजात तैयार कर उसे दिखाए, जिससे युवक उनके जाल में फंस गया। योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर उससे कुल 20 लाख 41 हजार 364 रुपये की राशि विभिन्न माध्यमों से ले ली गई, लेकिन न तो वीजा दिलाया गया और न ही कोई प्रक्रिया पूरी हुई।

मामले में चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पता चला कि आरोपियों ने युवक के नाम पर धोखे से बैंक से लोन भी ले लिया और उस रकम से महिंद्रा थार खरीद ली। इतना ही नहीं, उसके नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसका गलत इस्तेमाल किया गया। पीड़ित का आरोप है कि उससे खाली कागजों और चेक पर हस्ताक्षर भी करवाए गए, जिनका बाद में दुरुपयोग किया गया और संपत्ति को लेकर उस पर दबाव बनाने की कोशिश की गई।

जब युवक को ठगी का एहसास हुआ और उसने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह गंभीर प्रकृति का केस है और इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। लेनदेन के रिकॉर्ड, बैंक खातों और दस्तावेजों की सत्यता को खंगाला जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.