अवैध शराब पर पुलिस का एक्शन, दो जगहों से 9 लीटर बरामद—महिलाओं पर केस दर्ज
नारीवाला और ज्वालापुर में छापेमारी, पुलिस ने कसा शिकंजा
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 9 लीटर शराब बरामद की है। दोनों मामलों में महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहला मामला थाना पुरुवाला के तहत सामने आया, जहां पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव नारीवाला में एक महिला के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस संबंध में थाना पुरुवाला में धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Also Read
🔴 कालाअंब में गंदगी से हालात बेकाबू! 50% कूड़ा नहीं उठ रहा, सड़कों पर लगे ढेर से लोग परेशान
वहीं, दूसरे मामले में पुरुवाला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव ज्वालापुर में एक घर पर छापेमारी की। यहां से 4 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस को पहले से सूचना थी कि उक्त महिला अवैध शराब बेचने का धंधा कर रही है। इस मामले में भी संबंधित महिला के खिलाफ थाना पुरुवाला में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
दोनों मामलों की पुष्टि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
