World Earth Day 2026: कोटड़ी व्यास में गूंजा संदेश—”अब नहीं संभले तो देर हो जाएगी!”
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जब पूरी दुनिया पर्यावरण संकट की बात कर रही है, तब पांवटा क्षेत्र के एक स्कूल ने ऐसा कदम उठाया जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
शहीद कमलकांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह, जागरूकता और जिम्मेदारी के संदेश के साथ मनाया गया।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और एक प्रभावशाली रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर से निकली जागरूकता रैली में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में पृथ्वी बचाने का संदेश फैलाया।
कार्यक्रम के तहत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दिव्यांशी, अंशिका, वैशाली, हर्ष, शिवानंद और शिवम ने अपने विचारों को दमदार तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका, स्नेहा, रितिका, सोनाक्षी और पियूष सहित अन्य विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस मौके पर अध्यापक ओमप्रकाश ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने भी छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनकर पृथ्वी की रक्षा करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ के सदस्य शशि बाला, चंतर चौहान, रघुवीर तोमर, ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, बलदेव सिंह, किरण कपूर, सुष्मिता, उर्मिला शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
👉 संदेश साफ है—पृथ्वी बचानी है तो अब जागना ही होगा!
