Home क्राइम हिमाचल मर्डर केस: सिया हत्याकांड में आरोपी विकास पटियाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अब भी रहस्य बनी हत्या की वजह

हिमाचल मर्डर केस: सिया हत्याकांड में आरोपी विकास पटियाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अब भी रहस्य बनी हत्या की वजह

by Dainik Janvarta
0 comment

दिनदहाड़े हुए इस मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया था… अब केस में बड़ा अपडेट सामने आया है।

सिया हत्याकांड में आरोपी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है, लेकिन हत्या की असली वजह अब भी रहस्य बनी हुई है।

मंडी, हिमाचल प्रदेश | मंडी जिले के सरकाघाट क्षेत्र में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सिया गुलेरिया की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विकास पटियाल को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी को सरकाघाट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।

इस सनसनीखेज हत्याकांड की जांच अब अपने अहम दौर में पहुंच चुकी है। पुलिस के अनुसार, करीब 70 प्रतिशत जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन हत्या के पीछे की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। मामले में 15 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 30 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

पुलिस को जांच के दौरान कई अहम सुराग जरूर मिले हैं, लेकिन केस की गुत्थी पूरी तरह सुलझने के लिए अब आरएफएसएल (फॉरेंसिक) रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट मिलते ही केस को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

गौरतलब है कि 13 अप्रैल को सिया गुलेरिया पर उस समय हमला किया गया था, जब वह नैण गांव से कॉलेज के लिए निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर दराट से किए गए इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में नघला नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया था। अब पोस्टमार्टम के बाद अगला अहम पड़ाव फॉरेंसिक रिपोर्ट है, जिससे इस हत्याकांड के पीछे छिपी असली कहानी सामने आने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि जांच को जल्द पूरा कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.