Home क्राइम हिमाचल में नकली सोना गिरवी रख 34.73 लाख का लोन घोटाला, बैंक ऑफ़ इंडिया की मालरोड शाखा का मामला, 6 पर FIR

हिमाचल में नकली सोना गिरवी रख 34.73 लाख का लोन घोटाला, बैंक ऑफ़ इंडिया की मालरोड शाखा का मामला, 6 पर FIR

by Dainik Janvarta
0 comment

हिमाचल में ‘नकली सोना’ स्कैम! बैंक को असली बताकर दिए गए गहने निकले फर्जी

34.73 लाख का लोन लेकर फरार होने की कोशिश…

शिमला। शिमला जिले में बैंकिंग सिस्टम को चौंकाने वाला एक बड़ा गोल्ड लोन घोटाला सामने आया है, जहां नकली सोने के आभूषण गिरवी रखकर लाखों रुपये का ऋण लिया गया। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला बैंक ऑफ़ इंडिया की मालरोड शाखा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 से 2023 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग समय पर गोल्ड लोन के लिए आभूषण गिरवी रखे और कुल 34.73 लाख रुपये का ऋण हासिल किया। इन गहनों को 22 कैरेट सोना दर्शाने के लिए पैनल ज्वेलर के सर्टिफिकेट भी लगाए गए थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब बैंक ने संदेह के आधार पर आभूषणों का दोबारा मूल्यांकन करवाया। री-वैल्यूएशन में गहने नकली पाए गए, जिसके बाद बैंक प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को नोटिस जारी किए। अधिकांश आरोपियों द्वारा भुगतान न करने पर 16 अप्रैल को शाखा प्रभारी अंकुश रांगटा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

Also Read

🔴 Sirmaur News: परचून की दुकान से 696 नशीले कैप्सूल बरामद, ₹40 हजार कैश के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि अलग-अलग आरोपियों ने लाखों रुपये के लोन लिए। इनमें कुछ ने 100 से 180 ग्राम तक के आभूषण गिरवी रखकर 2 लाख से लेकर 8 लाख रुपये तक का ऋण लिया। एक आरोपी ने लोन चुकता भी कर दिया, लेकिन बाकी मामलों में बैंक का पैसा फंसा हुआ है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर नकली सोने को असली बताने के लिए किस तरह का नेटवर्क इस्तेमाल किया गया और क्या इसमें ज्वेलर की भी मिलीभगत है। इस घटना ने एक बार फिर बैंकिंग प्रणाली की सुरक्षा और सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और मामले में जल्द ही बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.