नाहन में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई — पुलिस ने सड़क पर ही बिछाया जाल, और दो युवक चिट्टे के साथ दबोच लिए!
कंगनीवाला नेचर पार्क के पास हुई इस गिरफ्तारी ने इलाके में मचा दी हलचल।
नाहन (सिरमौर)। पुलिस थाना सदर नाहन के तहत डिटेक्शन सेल ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नाहन-कालाअंब रोड पर दो युवकों को 6.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 अप्रैल 2026 को कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप नाका और गश्त के दौरान की गई।
पुलिस टीम ने स्कूटी नंबर HP71A-6506 को रोककर तलाशी ली, जिसमें सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब खान (28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद रफी, निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन, तथा अभिनव कश्यप (25 वर्ष), पुत्र राज कुमार, निवासी शिमला रोड, हाथी की कब्र नाहन के रूप में हुई है।
Also Read
🔴 मंडी छात्रा हत्याकांड: दराट छिपाकर आया आरोपी, गले पर 8 वार… 100+ लोगों से पूछताछ में बड़े खुलासे
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहन जांच कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे।
पुलिस का कहना है कि मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि इस अवैध नशा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।
