मंडी छात्रा हत्याकांड: दराट छिपाकर लाया आरोपी, गले पर किए 8 वार… जांच में चौंकाने वाले खुलासे
मंडी। मंडी में छात्रा की बेरहमी से हुई हत्या ने पूरे इलाके को हिला दिया है। शुरुआती जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जो इस वारदात को और भी सनसनीखेज बना रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी न सिर्फ रास्ते से पूरी तरह वाकिफ था, बल्कि वह अपने साथ दराट (तेज हथियार) छिपाकर मौके पर पहुंचा था।
जांच में सामने आया है कि यह हमला बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छात्रा के गले पर आठ बार तेज हथियार से वार किए गए, जबकि कलाई पर भी 3-4 चोटों के निशान मिले हैं। इस बर्बरता ने पुलिस को यह मानने पर मजबूर कर दिया है कि आरोपी का इरादा सिर्फ हत्या का था, लूटपाट का नहीं। मृतका के पास से 70 रुपये (50 और 20 के नोट) बरामद हुए हैं, जिससे लूट की संभावना लगभग खत्म मानी जा रही है।
Also Read
🔴 शम्भुवाला फैक्ट्री हादसा: लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर की मौत, पहले से मिल रहे थे खतरे के संकेत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने खुद आरोपी के परिजनों से भी पूछताछ की है, ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
वहीं, वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने सैंपल आरएफएसएल (फॉरेंसिक लैब) भेजे हैं। डीएनए जांच समेत अन्य तकनीकी जांच भी जारी है, जिससे केस को मजबूत बनाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और हर एंगल से जांच कर रही हैं।
पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
