सैनवाला में देर रात पुलिस की नाकाबंदी ने खोल दिया बड़ा राज!
सफेद कार की डिग्गी से निकली ऐसी चीज़… जिसे देख टीम भी रह गई हैरान!
कालाआंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाआंब के तहत सैनवाला में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात पुलिस थाना कालाआंब की टीम सैनवाला क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान कालाआंब की ओर से आ रही सफेद रंग की मारुति कार (नंबर HP79-3627) को संदेह के आधार पर रोका गया।
जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो कार की डिग्गी से 4 गत्ता पेटियां बरामद हुईं। इन पेटियों में कुल 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब पाई गई, जिसे तुरंत कब्जे में ले लिया गया।
Also Read
🔴 शम्भुवाला फैक्ट्री हादसा: लिफ्ट का रस्सा टूटने से मजदूर की मौत, पहले से मिल रहे थे खतरे के संकेत
कार चालक की पहचान पदम देव (36), निवासी गांव भराडी, डाकघर पुन्नरधार, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में पुलिस थाना कालाआंब में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस मामले में किसी बड़े नेटवर्क की संलिप्तता की भी जांच जारी है।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
