अब बिना गैस कनेक्शन भी मिलेगा सिलेंडर!
प्रवासी मजदूरों के लिए सरकार का बड़ा राहत कदम — जानिए कैसे मिलेगा फायदा
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन मजदूरों के पास स्थायी गैस कनेक्शन नहीं है, उन्हें अब 5 किलोग्राम के वाणिज्य गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर अपने कार्यक्षेत्र के नजदीकी गैस एजेंसी में आवेदन कर आसानी से यह सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित गैस एजेंसी में संपर्क कर अपनी मांग दर्ज करवानी होगी, जिसके बाद उपलब्धता के आधार पर सिलेंडर प्रदान किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने मजदूरों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय पर गैस एजेंसी में आवेदन करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Also read
👉 क्यों जरूरी है ये कदम?
जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग लगातार बढ़ रही है और बुकिंग सामान्य से अधिक हो रही है। इसी कारण कुछ गैस एजेंसियों में बैकलॉग की स्थिति बन रही है, जिससे सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में यह 5 किलो का वाणिज्य सिलेंडर एक बड़ा विकल्प बनकर सामने आया है।
📞 कहां करें संपर्क?
अधिक जानकारी के लिए जिला नियंत्रक कार्यालय नाहन (01702-222558) या अपने नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क किया जा सकता है।
📞 गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर:
अधिक जानकारी या आवेदन के लिए प्रवासी मजदूर इन गैस एजेंसियों से भी संपर्क कर सकते हैं — नाहन (01702-222501, 225599), पोसवाल इंडेन खैरी (93152-78750), प्रदीप गैस सर्विस पांवटा साहिब (01704-222130), राजगढ़ (01799-221112), शहीद कुलविंद्र गैस एजेंसी ददाहू (01702-267749), शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई (01704-278553), हरिपुरधार (70188-14875)
शुभ इंडेन अम्बोया (01704-248677), भाटिया इंडेन गोरखुवाला (01704-238868), पांवटा इंडेन पांवटा साहिब (86290-93690), खंडूजा गैस एजेंसी माजरा (82190-82503), नौहरा इंडेन नोहराधार (82194-61600), अन्वी गैस एजेंसी संगड़ाह (98165-50088), सराहां कलां गैस एजेंसी (01799-236163), सुनील भारत गैस एजेंसी सतौन (98820-52109)।
