तेज रफ्तार का कहर: सड़क पार कर रहे 10 साल के मासूम को मारी टक्कर!
सिर और मुंह में गंभीर चोटें, हालत नाजुक—ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत मरयोग में एक पिकअप वाहन ने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुधा शर्मा निवासी गांव मरयोग, तहसील पच्छाद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 16 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:15 बजे उनका बेटा कार्तिक घर से सड़क की ओर गया और सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सोलन की तरफ से आ रही पिकअप (HP63C-7376) ने तेज रफ्तार और लापरवाही से उसे टक्कर मार दी।
Also Read
🔴 Kala Amb Bus Stand में गंदगी का अंबार, बदबू और गंदे पानी से यात्री परेशान | Himachal News
हादसे में बच्चे के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। परिजनों द्वारा उसे तुरंत इलाज के लिए जोनल अस्पताल सोलन पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने पिकअप चालक की पहचान मनोज कुमार के रूप में की है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125(a) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
