Home क्राइम पांवटा साहिब में ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रातों-रात पुलिस ने धड़ाधड़ काटे चालान

पांवटा साहिब में ट्रकों पर बड़ी कार्रवाई: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रातों-रात पुलिस ने धड़ाधड़ काटे चालान

by Dainik Janvarta
0 comment

🚨 रात 9:30 बजे पांवटा साहिब में पुलिस का सख्त एक्शन!

🚛 ट्रकों की मनमानी से परेशान जनता को मिलेगी राहत, धड़ाधड़ कटे चालान

पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में लंबे समय से खनन ट्रकों की मनमानी से परेशान आम जनता को आखिरकार राहत मिलती नजर आई, जब बुधवार देर रात करीब साढ़े 9 बजे पुलिस प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया।

बाइपास से लेकर विश्वकर्मा चौक तक सड़क की एक साइड पर खड़े कई ट्रकों ने यातायात पूरी तरह बाधित कर रखा था। ये ट्रक मुख्य रूप से रेत-बजरी (खनन) से जुड़े बताए जा रहे हैं, जो नो एंट्री के बावजूद अक्सर सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं।

स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से इन ट्रकों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनका कहना था कि रोजाना सड़क जाम होने से आम जनता को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।

Also Read

🔴 हिमाचल में बवाल: फौजियों पर टिप्पणी कर घिरी इन्फ्लूएंसर, माफी के बाद भी FIR हुई दर्ज

इसी के चलते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई की और बाइपास से विश्वकर्मा चौक तक खड़े सभी ट्रकों के ऑनलाइन चालान काट दिए। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल कर लोगों को राहत दी गई।

बहरहाल, इस कार्रवाई से पांवटा साहिब पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब ट्रकों की मनमानी पर लगाम लगेगी और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरेगी।

उन्होंने जिला और पुलिस प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि ये कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए, ताकि इस प्रकार की कार्रवाई से इन ट्रक संचालकों की मनमानी पर अंकुश लग सके और आम जनता को राहत मिले।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.