Home क्राइम सिरमौर में चलती बस से मिली 102 ग्राम चरस, लावारिस बैग ने उड़ाए पुलिस के होश

सिरमौर में चलती बस से मिली 102 ग्राम चरस, लावारिस बैग ने उड़ाए पुलिस के होश

by Dainik Janvarta
0 comment

चलती बस में लावारिस पड़ा एक बैग… और अंदर से निकली चरस!

सिरमौर पुलिस की चेकिंग के दौरान सामने आया चौंकाने वाला मामला

राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पच्छाद क्षेत्र में 102 ग्राम चरस बरामद की है। यह बरामदगी डिटेक्शन सैल की टीम द्वारा गिरीपुल–सोलन मुख्य सड़क पर औचक वाहन चेकिंग के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को पुलिस टीम मरियोग के पास नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान गिरीपुल से सोलन की ओर जा रही एक प्राइवेट बस (मीनू कोच, नंबर HP 62 A 1248) को जांच के लिए रोका गया।

चेकिंग के दौरान बस में बने लोहे के रैक पर एक प्लास्टिक की आटे की थैली लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने बस परिचालक और सभी यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन थैली का कोई मालिक सामने नहीं आया।

जब थैली को खोलकर देखा गया तो उसमें 102 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस संबंध में थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.