Home क्राइम पांवटा साहिब में बीच सड़क रोकी गई HRTC बस! निजी ऑपरेटर पर केस दर्ज, यात्रियों में हड़कंप

पांवटा साहिब में बीच सड़क रोकी गई HRTC बस! निजी ऑपरेटर पर केस दर्ज, यात्रियों में हड़कंप

by Dainik Janvarta
0 comment

पांवटा साहिब में दबंगई! बीच रास्ते रोकी सरकारी बस, रूट पर जाने से किया मना

निजी बस संचालक पर केस दर्ज, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक सरकारी बस को जबरन रोकने और उसे निर्धारित रूट पर जाने से बाधित करने का मामला सामने आया है। इस घटना से न केवल बस सेवा प्रभावित हुई, बल्कि यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला थाना पांवटा साहिब क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता राजेन्द्र सिंह, जो बस स्टैंड पांवटा साहिब में अड्डा प्रभारी हैं, ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 12 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:46 बजे शिमला से शिलाई जा रही HRTC बस संख्या HP18B-4506 को रास्ते में रोक दिया गया।

आरोप है कि निजी बस संचालक माम राज शर्मा ने बस को रोकते हुए बुकिंग क्लर्क सियाराम और बस के चालक-परिचालक के साथ बहस की। इस दौरान उसने बस को उसके निर्धारित रूट पर आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे सरकारी परिवहन सेवा बाधित हो गई।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2) और 221 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.