Home हादसा सिरमौर में आधी रात तबाही: आग में जला पूरा मकान, जिंदा जली गाय-बछड़ा; 10 लाख के नुकसान का अनुमान

सिरमौर में आधी रात तबाही: आग में जला पूरा मकान, जिंदा जली गाय-बछड़ा; 10 लाख के नुकसान का अनुमान

by Dainik Janvarta
0 comment

राजगढ़ में भीषण अग्निकांड: रातों-रात राख हुआ मकान, गौशाला में जिंदा जले पशु

राजगढ़ के टपरोली गांव में मंगलवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में लगी आग ने कुछ ही मिनटों में सब कुछ कर दिया तबाह

एक मंजिला मकान और गौशाला जलकर राख हो गए, जबकि अंदर बंधे पशु जिंदा जल गए

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ की ग्राम पंचायत जदोल टपरोली के टपरोली गांव में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक अग्निकांड सामने आया। विनय कुमार पुत्र बलदेव सिंह के एक मंजिला मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी भयंकर थी कि मकान के दो कमरे, रसोई और साथ लगती गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गए। गौशाला में बंधी एक गाय और एक बछड़ा भी आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस मकान में सुनीता, सुखदेव और राजेश किराए पर रहते थे, जो किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। हालांकि आग ने घर का सारा सामान खाक कर दिया।

Also Read

🔴 कालाअंब के तहत भंडारीवाला क्षेत्र में नाला बंद करने पर बवाल! बरसात से पहले मंडराया बाढ़ का खतरा, प्रशासन पर उठे सवाल

नायब तहसीलदार नौरी प्रकाश पांटा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फील्ड स्टाफ द्वारा किए गए आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए राहत प्रकरण तैयार किए जाएंगे और नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

वहीं, पूर्व जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन पशुओं की मौत और घर का पूरी तरह जल जाना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मकान मालिक और उसमें रह रहे किरायेदारों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दी जाए।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.