Baddi Murder Case: खेत में मिला युवक का खून से लथपथ शव, सिर पर वार कर की गई निर्मम हत्या!
बीबीएन के बिलांवाली लबाणा में फैली सनसनी, दो संदिग्धों पर पुलिस की नजर
बद्दी (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक हब बीबीएन (बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़) के बिलांवाली लबाणा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उसका शव खेत में लावारिस हालत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में भय और सनसनी का माहौल बन गया है।
मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह, निवासी गांव छितावर, पोस्ट ऑफिस किरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ है कि उसे जानबूझकर निशाना बनाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।
Also Read
🔴 Kangra Tragedy: पूजा के बाद नहाने उतरा 11वीं का छात्र ब्यास नदी में डूबा, रातभर सर्च ऑपरेशन जारी!
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले मृतक का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इसी एंगल पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
एसपी बद्दी ने आश्वासन दिया है कि इस हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग इस निर्मम वारदात से सहमे हुए हैं।
