Home क्राइम चंबा में STF का बड़ा एक्शन: हाईवे पर युवक गिरफ्तार, 10.53 ग्राम चिट्टा बरामद!

चंबा में STF का बड़ा एक्शन: हाईवे पर युवक गिरफ्तार, 10.53 ग्राम चिट्टा बरामद!

by Dainik Janvarta
0 comment

चंबा में STF की बड़ी कार्रवाई: हाईवे पर युवक दबोचा, 10.53 ग्राम चिट्टा बरामद

चंबा। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच चंबा में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर देर रात गश्त के दौरान टीम ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ा, जिसके पास से चिट्टा बरामद हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 10 बजे STF कांगड़ा की टीम बालू के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक युवक टीम को देखकर घबरा गया और उसके हाव-भाव संदिग्ध लगे। शक के आधार पर जब टीम ने उसे रोका और तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 10.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Also Read

🔴 ऊना में मैकेनिक की दुकान से चिट्टा बरामद! STF की रेड में 17.99 ग्राम हेरोइन पकड़ी, आरोपी 5 दिन की रिमांड पर

आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी गांव चोबिया, डाकघर सेरकाओ, तहसील भरमौर के रूप में हुई है। STF टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.