Home राज्य नाहन में उबाल: छात्रा हत्याकांड पर एबीवीपी सड़कों पर, CM से इस्तीफा और हत्यारे को फांसी की मांग

नाहन में उबाल: छात्रा हत्याकांड पर एबीवीपी सड़कों पर, CM से इस्तीफा और हत्यारे को फांसी की मांग

by Dainik Janvarta
0 comment

सिरमौर: “देवभूमि में बेटियां सुरक्षित नहीं!”—नाहन में एबीवीपी का फूटा गुस्सा, हत्यारे को फांसी देने की मांग तेज

नाहन (सिरमौर)। मंडी में हुई छात्रा की जघन्य हत्या के खिलाफ पूरे हिमाचल में उबाल है, और अब नाहन भी इस आक्रोश की आग में जलता नजर आया।

मंडी जिले में कॉलेज छात्रा की निर्मम हत्या के विरोध में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नाहन इकाई ने शहर के प्रमुख बड़ा चौक पर एकत्र होकर न सिर्फ श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मनीष बिरसांटा के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश को “देवभूमि” कहा जाता है, वहां आज बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है।

Also Read

🔴 मंडी जिले में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, छात्रा की हुई शिनाख्त

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही केंद्र सरकार से हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग भी उठाई।

श्रद्धांजलि सभा के बाद छात्रों ने शहर के मुख्य बाजारों में रोष रैली निकाली। इस दौरान “हत्यारे को फांसी दो” जैसे नारों से पूरा नाहन गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में संगठन से जुड़े दर्जनों छात्र मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.