माजरा में महिला से मारपीट, पति सहित दो पर केस दर्ज
खर्चा लेने गई महिला पर हमला, बाल खींचकर की गई मारपीट – हाथ में आई चोट
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति और एक अन्य महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता रजनी ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि वह अपने पति हरीश कुमार पुत्र शोभाराम, निवासी गांव व डाकघर माजरा से खर्चा लेने के लिए उनके कमरे में गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य महिला शीतल देवी के साथ मिलकर उसके पति ने उसके साथ मारपीट की।
Also Read
🔴 सिरमौर में STF की बड़ी रेड: बाइक सवार से नशीला कफ सिरप बरामद, आरोपी गिरफ्तार!
रजनी का आरोप है कि दोनों ने न केवल उसे पीटा, बल्कि उसके बाल भी खींचे और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। इस घटना में रजनी के दाहिने बाजू पर चोट आई है।
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
