STF की बड़ी कार्रवाई: बाइक सवार से नशीला कफ सिरप बरामद!
गुप्त सूचना पर घेराबंदी, आरोपी रंगे हाथों दबोचा गया
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में STF टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को नाहन में तैनात STF टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि पांवटा साहिब के भाटावाली क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने के लिए आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल (HP T0426 HP9843D) को रोका।
Also Read
🔴 मंडी जिले में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, छात्रा की हुई शिनाख्त
चेकिंग के दौरान आरोपी अनिश पुत्र मोहम्मद सलीम, निवासी वार्ड नंबर 10, देवी नगर, पांवटा साहिब के कब्जे से 14 शीशियां Codectuss TR कफ सिरप बरामद की गईं।
इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में ND&PS एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी इस नेटवर्क में और किन लोगों के संपर्क में था।
