Home क्राइम मंडी जिले में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, छात्रा की हुई शिनाख्त

मंडी जिले में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या मामले में एक संदिग्ध हिरासत में, छात्रा की हुई शिनाख्त

by Dainik Janvarta
0 comment

सरकाघाट में छात्रा की हत्या से सनसनी, संदिग्ध हिरासत में छात्रा की हुई शिनाख्त

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कॉलेज छात्रा की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। छात्रा की शिनाख्त सिया गुलेरिया (19) के तौर पर हुई है। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक सिया गुलेरिया ठाणा पंचायत के नैण गांव की रहने वाली थी और सरकाघाट कॉलेज में सेकंड ईयर की छात्रा थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह रोज़ की तरह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। उसे गोपालपुर बस स्टॉप से बस पकड़नी थी, जहां उसकी सहेली उसका इंतजार कर रही थी।

बताया जा रहा है कि घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही बाइक पर सवार एक युवक ने उसे रास्ते में रोका। युवक ने हुड पहन रखा था और अपना चेहरा ढक रखा था। इसके बाद उसने तेजधार हथियार से छात्रा पर हमला कर दिया। हमले में सिया गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गई।

Also Read

🔴 दिनदहाड़े छात्रा का गला काटकर मर्डर! मंडी में बाइक सवार हमलावरों की खौफनाक वारदात से सनसनी

पुलिस कार्रवाई तेज, संदिग्ध से पूछताछ जारी

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उसके पास से एक दराट भी बरामद किया गया है, जिससे हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मंडी विनोद कुमार खुद मौके पर पहुंचे हैं। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सिया के पिता पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस सनसनीखेज वारदात का पूरा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.