Home हादसा चंबा में दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, 26 साल के चालक की मौके पर मौत, PWD पर उठे गंभीर सवाल

चंबा में दर्दनाक हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, 26 साल के चालक की मौके पर मौत, PWD पर उठे गंभीर सवाल

by Dainik Janvarta
0 comment

300 मीटर गहरी खाई में समाया ट्रक, एक झटके में बुझ गई ज़िंदगी…!

सड़क पर जरा सी चूक या सिस्टम की लापरवाही? चंबा हादसे ने खड़े किए बड़े सवाल

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सलूणी-हिमगिरी सड़क पर लडेर के पास वीरवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। सीमेंट ब्लॉक से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में ट्रक चालक अनिल कुमार (26), निवासी पुखरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद पंकज कुमार, निवासी बौंखरी मोड़ घायल हो गया। घायल को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया है।

मदद के लिए दौड़े ग्रामीण

हादसे के बाद ट्रक में मौजूद सहायक किसी तरह बाहर निकला और गांव तक पहुंचकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस को भी तुरंत सूचित किया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए डियूर अस्पताल भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों के अनुसार, लडेर का यह मोड़ पहले भी कई दुर्घटनाओं का गवाह रह चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां डंगा या क्रैश बैरियर जैसी सुरक्षा व्यवस्था होती, तो इस हादसे को रोका जा सकता था।

PWD पर लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर जरूरी सुरक्षा उपायों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

पुलिस का बयान

डीएसपी रंजन शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.