Home खेल कोटड़ी व्यास के 3 खिलाड़ी नेशनल टीम में चयनित! अब बिहार में दिखेगा हिमाचल का दम

कोटड़ी व्यास के 3 खिलाड़ी नेशनल टीम में चयनित! अब बिहार में दिखेगा हिमाचल का दम

by Dainik Janvarta
0 comment

“छोटे से गांव से बड़ा मुकाम!”
कोटड़ी व्यास के तीन सितारे अब राष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दम

गौरव का क्षण – कोटड़ी व्यास के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। कोटड़ी व्यास पंचायत के लिए यह बेहद गर्व और खुशी का पल है। यहां के होनहार खिलाड़ी रूबी, गगन और करण का चयन राष्ट्रीय सीनियर रग्बी चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 16 से 21 अप्रैल 2026 तक राजगीर, पटना (बिहार) में आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन इंडियन फुटबॉल रग्बी यूनियन द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में ये तीनों खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Also Read

🔴 95.57% अंक लाकर चमकी कोटड़ी व्यास की वैशाली, ₹16,000 कूपन से सम्मानित

वर्तमान में सभी खिलाड़ी पांवटा साहिब में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे कोच सुधीर जी, नवप्रीत जी और डी. चौधरी जी के मार्गदर्शन में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

इस उपलब्धि से न केवल कोटड़ी व्यास पंचायत, बल्कि पूरे पांवटा दून क्षेत्र, संबंधित विद्यालय और सिरमौर जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। खिलाड़ियों के परिवारों और ग्रामीणों में जश्न जैसा माहौल है।

खिलाड़ियों को उनके परिवार, पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं कोच धर्मेंद्र चौधरी ने भी खिलाड़ियों की इस सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

You may also like

Leave a Comment

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.