Table of Contents
🎓 10वीं में 95.57% अंक… और सीधे मिला ₹16,000 का इनाम!
🏆 कोटड़ी व्यास की बेटी ने मेरिट में जगह बनाकर बढ़ाया क्षेत्र का मान
कोटड़ी व्यास की छात्रा वैशाली चौधरी ने रचा इतिहास, 95.57% अंक के साथ मेरिट में बनाई जगह
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास की मेधावी छात्रा वैशाली चौधरी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 95.57% अंक हासिल कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस शानदार उपलब्धि से वैशाली ने न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वैशाली को श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अंतर्गत ₹16,000 का कूपन प्रदान किया गया, जिससे वह अपनी डिजिटल शिक्षा को और मजबूत कर सकेगी।
विद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान प्रधानाचार्य, वाइस प्रिंसिपल, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह, रघुबीर तोमर, शशि गुप्ता सहित समस्त स्टाफ ने वैशाली को सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि वैशाली की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और कड़ी मेहनत का बेहतरीन उदाहरण भी।
